टेक कंपनी वीवो (Vivo) ने भारत में अपनी टी-सीरीज का नया 5G स्मार्टफोन वीवो T4 प्रो लॉन्च कर दिया है। यह T4, T4x, T4R, T4 लाइट और T4 अल्ट्रा के बाद सीरीज का छठवां मॉडल है। नया स्मार्टफोन 50MP पेरिस्कोप लेंस के साथ आता है।
फोन में 32MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा और 6500mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है। वीवो T4 प्रो को 3 वैरिएंट्स में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत ₹27,999 रखी गई है। स्मार्टफोन की बिक्री 29 अगस्त से शुरू होगी, और क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 3,000 रुपए का कैशबैक भी मिलेगा।





